DevBhoomi Insider Desk • Fri, 8 Oct 2021 6:54 am IST
मानदेय बढ़ोतरी पर उपनल कर्मियों की नजर, 12 अक्टूबर को बैठक में चर्चा होने की संभावना
देहरादून: प्रदेश में उपनल कर्मियों की नजरें कैबिनेट की बैठक पर टिकी हुई हैं। कारण यह कि इस बैठक में उपनल कर्मियों के मानदेय बढ़ोतरी के संबंध में निर्णय लिया जाना है। इस संबंध में कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत की अध्यक्षता में गठित उप समिति तकरीबन दो माह पूर्व अपनी रिपोर्ट कैबिनेट को सौंप चुकी है। इस पर पहले 15 सितंबर को हुई कैबिनेट में निर्णय होने की उम्मीद थी। हालांकि, यह मसला कैबिनेट में नहीं आ पाया। अब 12 अक्टूबर को कैबिनेट प्रस्तावित है। ऐसे में माना जा रहा है कि इस बैठक में उपनल कर्मियों के मानदेय संबंधी प्रस्ताव लाया जा सकता है।