Read in App


• Mon, 8 Apr 2024 4:57 pm IST


कांग्रेसियों ने गोदियाल के पक्ष में निकाली रैली


खोली। कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं ने गढ़वाल लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी गणेश गोदियाल के पक्ष में समर्थन के लिए मयाली में कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष सुरेंद्र सकलानी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित कर बाजार में रैली निकालते हुए जनता से समर्थन मांगा।
इस मौके पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा के दस साल के शासन में महंगाई, बेरोजगारी, प्रतियोगिता परीक्षा में पेपर लीक, महिलाओं पर अत्याचार सहित कई अनियमितताएं हुई है। कांग्रेस नेताओं के भाजपा में शामिल होने पर भी कटाक्ष करते हुए कांग्रेसियों ने कहा कि स्वार्थ परस्त लोग पार्टी छोड़कर भाजपा में जा रहे हैं जो कांग्रेस के सच्चे सिपाही हैं वे पार्टी किसी भी दशा में नहीं छोड़ सकते हैं। कांग्रेस नेता ब्लाक प्रमुख जखोली प्रदीप थपलियाल, कांग्रेस बुद्धिजीवी एवं शिक्षक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष शिव सिंह रावत, पूर्व जिला पंचायत सदस्य बीरेंद्र सिंह बुटोला, पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख और पीसीसी सदस्य अर्जुन गहरवार आदि ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार अंकिता हत्याकांड में दोषियों को बचाने का काम कर रही है। भाजपा के राज में बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। उन्होंने कहा कि जनता भाजपा के झूठे वादों से त्रस्त है। कांग्रेस महगांई, बेरोजगारी, महिला सुरक्षा और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर जनता के बीच जा रही है। मौके पर पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख चैंन सिंह पंवार, राज्य आंदोलनकारी हयात सिंह राणा, पण्डित विनोद थपलियाल, रमेश पंवार, पूर्व प्रधान हरीश पुण्डीर, पूर्व प्रधान त्रिलोक सिंह रौतेला, नरेन्द्र सिंह चौहान, प्रकाश थपलियाल, विनोद ममगांई, अखिलेश भट्ट, जयदीप पंवार आदि मौजूद थे।