Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 28 Jun 2022 5:06 pm IST


हर व्यक्ति को जीना चाहिए धार्मिक जीवन : प्रो. गिरीश्वर मिश्र


हरिद्वार :  भगवानदास आदर्श संस्कृत महाविद्यालय के हिंदी विभाग में हेलेन एडम्स केलर की 142वीं जयंती पर आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी में महात्मा गांधी विवि वर्धा महाराष्ट्र के पूर्व कुलपति प्रो. गिरीश्वर मिश्र ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को धार्मिक जीवन जीना चाहिए। तभी समाज में व्याप्त दुर्भावनाओं का सम्पूर्ण रूप से नाश हो पायेगा।केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय नई दिल्ली के कुलपति प्रो. श्रीनिवास वरखेडी ने वीडियो के माध्यम से अपने विचार रखे। महाविद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष प्रो. बिहारी लाल शर्मा ने हेलेन केलर के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शारीरिक अक्षमता के बावजूद हेलेन केलर का आत्मबल अत्यंत उन्नत था। संगोष्ठी में हरिराम मिश्र, डॉ.दयाल सिंह पंवार ने विचार रखे। इस दो दिवसीय संगोष्ठी का समापन सोमवार को किया गया। महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ. बीके सिंहदेव ने अतिथियों का आभार प्रकट किया। संचालन हिन्दी विभाग की सहायकाचार्या एवं कार्यक्रम की मुख्य संयोजिका डॉ. मंजू पटेल और सह संयोजक डॉ.दीपक कोठारी ने किया।