Read in App


• Fri, 8 Jan 2021 6:17 pm IST


माघ पर्व की तैयारियां जोरों पर


हर साल जौनसार बाबर क्षेत्र के लोगों द्वारा माघ (मरोज) पर्व बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जाता है। जनवरी महीने में पड़ने वाले इस त्यौहार को लेकर स्थानीय लोगों द्वारा तैयारियां जोरों पर हैं। जनवरी माह की 13 तारीख से 1 माह तक चलने वाले इस पर्व का शुभारंभ मकर सक्रांति से होगा। माघ पर्व को मनाने के लिए इन दिनों क्षेत्रीय लोगों द्वारा अपने हिसाब से छोटे व बड़े बकरों की खरीदारी की जा रही है। माघ का त्यौहार आते ही क्षेत्र में बकरों के दाम बढ़ गए हैं। बाजार में इस समय 5000 से 20,000 तक का बकरा बिक रहा है। माघ पर्व पर परंपरा के अनुसार जौनसार के क्षेत्रवासी घरों में पूजा अर्चना के बाद बकरों की बलि दिया करते हैं। बकरे का बराबर का हिस्सा विवाह के बाद घर की बेटी को भी उसके ससुराल भेजे जाने की परंपरा है। इस माघ पर्व के मौके पर प्रत्येक घर में अनेकों मीठे व अन्य पकवान बनाए जाते हैं।