Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Wed, 19 Jan 2022 5:09 pm IST


प्रमोद कुमार अध्यक्ष व श्याम कुमार बने महामंत्री


गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के शिक्षकेत्तर कर्मचारी यूनियन का चुनाव हो गया है। सर्वसम्मति से प्रमोद कुमार को अध्यक्ष और श्याम कुमार को महामंत्री मनोनीत किया गया। मंगलवार को विश्वविद्यालय के प्रबंधन संकाय सभागार कक्ष में अध्यक्ष बिजेंद्र सिंह की अध्यक्षता व महामंत्री दीपक वर्मा के संचालन में बैठक हुई। बैठक में विभिन्न मुद्दों पर कर्मचारियों ने मंथन किया।

नवनियुक्त अध्यक्ष प्रमोद कुमार ने कहा कि वह सभी कर्मचारियों को साथ लेकर चलेंगे। कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए विवि प्रशासन से वार्ता कर समस्याओं के निस्तारण का प्रयास करेंगे। महामंत्री श्याम कुमार कश्यप ने कहा कि वह कर्मचारियों की आवाज को विश्वविद्यालय प्रशासन तक पहुंचाने की दिशा में कार्य करेंगे। बैठक में प्रकाश तिवारी, विरेंद्र पटवाल, हेमंत सिंह नेगी, कुलभूषण शर्मा, ललित सिंह नेगी, डा. रोशन लाल, अनिरुद्ध यादव, अशोक कुमार भट्ट, अजय कुमार, संजय कुमार, ओमवीर, सत्यदेव राठी, संजय शर्मा, हेमन्त पाल, सुशील रौतेला, मदन मोहन सिंह, किशन, सुधाकर, मनोज नेगी, ऋषिपाल, विरेंद्र सिंह बिष्ट, सचिन कौशिक, ईसम सिंह, नरेंद्र सिंह, विजयपाल सिंह, समीर राणा, रमेश चन्द्र, नीरज कुमार, राजीव गुप्ता, मंजित, राम अजोर, रामसुमत, शशिकांत, राजवीर, विजय पाल सिंह आदि शामिल रहे।