Read in App


• Mon, 7 Jun 2021 11:24 am IST


वन विभाग ने साल के आठ गिल्टों से लदी ट्रैक्टर-ट्राली पकड़ी, चालक फरार


उधमसिंह नगर-वन रेंज खटीमा की टीम ने साल के आठ गिल्टे लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी है। रेंजर राजेंद्र मनराल ने बताया कि शनिवार की देर रात पहेनिया-भूड़ाकिसनी रोड पर वन विभाग की टीम ने नाकेबंदी की। टीम को ढाई बजे ट्रैक्टर संख्या 06एएम-4260 आता दिखाई दिया। रुकने के संकेत के बाद भी वाहन चालक ने ट्रैक्टर-ट्राली दौड़ा दी। टीम ने पीछा किया लेकिन कुछ फासले पर ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर छोड़ अंधेरे में भाग निकला। तलाशी में टीम को पुआल से ढके आठ साल के गिल्टे बरामद हुए। साल से लदी ट्राली खटीमा रेंज की पौधशाला परिसर में खड़ी कर दी गई। वन टीम में धन सिंह अधिकारी, जागेश वर्मा, संतोष भंडारी, भैरव सिंह बिष्ट, उत्तम सिंह राणा, मिथलेश कुमार आदि थे।