Read in App


• Thu, 4 Mar 2021 12:18 pm IST


कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने महंगाई के चलते गैस सिलेंडर की निकाली "अर्थी"


लगातार बढ़ती महंगाई के चलते कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोत्तरी के खिलाफ रसोई गैस सिलिंडर की अर्थी निकालकर धरना प्रदर्शन किया। आपको बता दे, कांग्रेस राजीव गांधी पंचायतीराज प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक मोहित उनियाल के नेतृत्व में महंगाई के विरोध में नारेबाजी करने लगे। कार्यकर्ता रसोई गैस सिलिंडर की अर्थी लेकर नगर चौक पहुंचे।

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रतिकात्मक अर्थी को आग के हवाले किया। कांग्रेस नेता मोहित उनियाल ने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियां विफल हो रही है। जिस कारण रसोई गैस के दामों में दो माह में ढ़ाई सौ रुपये की बढ़ोत्तरी होने से किचन का बजट बिगड़ गया है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष गौरव चौधरी और कांग्रेस प्रदेश सचिव सागर मनवाल ने कहा कि सब्सिडी के नाम पर महज 16 रुपये दिए जा रहे हैं। कहा कि रसोई गैस की कीमतें बढ़ने से सबसे अधिक परेशान गृहिणियों हो रही है। प्रदर्शन करने वाले में युकां अध्यक्ष राहुल सैनी, कार्यकारी ब्लाक अध्यक्ष रणजीत सिंह बॉबी, सतनाम सिंह, उम्मेद वोरा, गौरव मल्होत्रा, बलविंदर सिंह, नागेन्द्र सिंह, संजय खत्री,मनीष यादव, सोनिका, अखलाक साबरी, आशिक अली,भारतभूषण कौशल, राजन थापा, रोहन, स्वतंत्र बिष्ट, सूरज भट्ट, शेर सिंह, मोहम्मद आरिफ, अरविंद सिंधवाल, गौतम थापा, आदिल अली, मनीष सैनी, आंनद आदि मौजूद थे।