Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 1 Nov 2021 4:19 pm IST


चांदीखेत राज्याभिषेक के साथ रामलीला संपन्न


क्षेत्र चांदीखेत में रामलीला मंचन का राम राज्याभिषेक के साथ भजन कीर्तन के बीच समापन हो गया है। राज्याभिषेक को देखने दूर-दूर से दर्शक भारी तादाद में रामलीला पंडाल में पहुंचे। लोकगायक स्वर्गीय गोपाल बाबू गोस्वामी का गृहक्षेत्र है चांदीखेत। अंतिम दिन अहिरावण का राम लक्ष्मण को पाताल लोक ले जाना हनुमान का उन्हें वापस लाना व अहिरावण वध का मंचन हुआ। इसके बाद राम रावण युद्ध के मंचन तथा अंत में विभीषण के रावण के नाभि में अमृत की जानकारी मिलने पर राम ने अग्निबाण से रावण वध का मंचन हुआ। रावण वध के बाद ही श्रीराम के जयकारों से पंडाल गूंज उठा। श्री राम अयोध्या वापस लौटे और राज्याभिषेक हुआ देर शाम तक मंच में कीर्तन भजनों का दौर चलता रहा रामलीला कमेटी के अध्यक्ष गोविंद गिरी, व्यवस्थापक डॉ. विनोद छिमवाल, नंदन कुमयां, वीरेंद्र सिंह ने सहयोग के लिए सभी का आभार व्यक्त किया। , राम की भूमिका शीतल, लक्ष्मण हर्षिता, सीता संध्या, कुंभकरण लक्ष्मण गिरी, रावण हिम्मत सिंह गोस्वामी, अहिरावण नंदन अधिकारी, मकरध्वज डॉ. कुलदीप बिष्ट, अंगद मोनू कुमैया रहे। राम राज्याभिषेक के साथ रामलीला का विधिवत समापन किया गया।