Read in App


• Tue, 10 Oct 2023 12:33 pm IST


भारत जोड़ो यात्रा की वर्षगांठ पर गैरसैंण में निकाली तिरंगा यात्रा


भारत जोड़ो यात्रा का एक वर्ष पूर्ण होने पर युवा कांग्रेस ने गैरसैंण में तिरंगा रैली निकाली. इस दौरान पांच हजार मीटर की दौड़ का आयोजन भी किया गया. तिरंगा रैली में बड़ी संख्या में युवाओं व कांग्रेसियों ने भाग लिया. भारत जोड़ो यात्रा का एक साल पूरा होने पर तिरंगा यात्रा: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पिछले वर्ष 07 सितंबर को कन्याकुमारी से कश्मीर तक 4000 किलोमीटर से अधिक लंबी 136 दिनों तक चली भारत जोड़ो यात्रा निकाली थी. उसके एक वर्ष पूर्ण होने पर सोमवार को गैरसैंण में युवा कांग्रेस द्वारा 5000 मीटर की दौड़ का आयोजन किया गया व तिरंगा रैली निकाली गई. गैरसैंण के मुख्य चौराहे से 5000 मीटर दौड़ का आयोजन किया गया. इसमे बालक व बालिकाओं ने प्रतिभाग किया. यह दौड़ गैरसैंण से प्रारंभ होकर सलियाणा बैंड व सलियाणा बैंड से वापस गैरसैंण में आकर समाप्त हुई. बालिका व बालक वर्ग में प्रथम पुरस्कार के तौर पर खिलाड़ियों को 3100 रुपए व ट्रॉफी, द्वितीय पुरस्कार 2100 रुपए व ट्रॉफी व तृतीय पुरस्कार 1100 और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया.