Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sun, 5 Mar 2023 4:00 am IST

अंतरराष्ट्रीय

कोविड-19 का टीका 'स्पुतनिक वी' बनाने वाले वैज्ञानिक की मौत, बेल्ट से घोटा गला...


रूस में कोविड-19 का टीका 'स्पुतनिक वी' बनाने वाली टीम में शामिल वैज्ञानिकों में से एक आंद्रे बोतिकोव की उनके अपार्टमेंट में बेल्ट से गला घोंटकर हत्या कर दी गई। 

फिलहाल, पुलिस ने हत्या के आरोप में एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया है। रूसी मीडिया से मिली खबर के मुताबिक, गामालेया नेशनल रिसर्च सेंटर फॉर इकोलॉजी एंड मैथमेटिक्स में वरिष्ठ शोधकर्ता 47 साल के बोटिकोव अपने अपार्टमेंट में मृत पाए गए थे। 

बताते चलें कि, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कोविड वैक्सीन पर उनके काम के लिए वायरोलॉजिस्ट को ऑर्डर ऑफ मेरिट फॉर द फादरलैंड अवार्ड से सम्मानित किया था।