Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 10 Jun 2022 12:00 pm IST

नेशनल

दिल्लीः तीरंदाज अभिषेक वर्मा की कार का शीशा तोड़ चोर उड़ा ले गए 1.35 लाख रुपये व लैपटॉप, वारदात CCTV में कैद


देश की राजधानी दिल्ली में इन दिनों चोरी की वारदातें बढ़ती जा रही हैं। इस बीच खबर आ रही है कि दिल्ली में भारतीय तीरंदाज अभिषेक वर्मा की गाड़ी का शीशा तोड़कर कुछ अज्ञात लोगों ने एक लाख 35 हजार रुपए, लैपटॉप और कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेजों को लूट लिए हैं। 

दरअसल, तीरंदाज अभिषेक वर्मा ने बताया कि, उनकी वाइफ ऑफिस से उनकी कार लेकर घर आ रही थीं। तभी वह रास्ते में एक शॉप पर पार्सल लेने रुकीं। जब शॉप से बाहर आई तो उन्होंने गाड़ी का शीशा टूटा हुआ पाया।

जहां उन्होंने देखा कि लैपटॉप, दस्तावेज़ और नकदी की लूट लिए गए हैं। इस दौरान ये सभी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है। जिसमें 6-7 लोग घटना को अंजाम देते दिखाई दे रहे हैं। फिलहाल बता दें कि दिल्ली पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।