DevBhoomi Insider Desk • Sun, 11 Dec 2022 9:50 am IST
मनोरंजन
पैपराजी को देख मुंह छिपाने लगीं सपना, पब्लिक ने पहचाना तो सेल्फी के लिए करने लगे रिक्वेस्ट
हरियाणवी इंडस्ट्री में धूम मचाने वाली सपना चौधरी पिछले कुछ समय से मुंबई के चक्कर काट रही हैं। ऐसा लग रहा है कि जल्द ही वो इंडस्ट्री के किसी प्रोजेक्ट में नजर आ सकती है। गत दिवस यानी शनिवार को उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर फिर से देखा गया, जहां पैपराजी को दखते ही सपना अपना चेहरा छिपाने लगीं लेकिन मीडिया वालों से भला कौन बच पाया है।
पैपराजी ने एयरपोर्ट पर सपना की तस्वीरों में कैद करने में कोई भी कसर नहीं छोड़ी। स्टाइलिश अंदाज में दिखीं इस देशी क्वीन को देखते ही लोग भी उन्हें पहचान गए और उनके पास आकर सेल्फी की रिक्वेस्ट करने लगे। सपना ने भी किसी को निराश नहीं किया और फैंस के साथ ख़ुशी-ख़ुशी सेल्फी खिंचवाई।
सपना चौधरी पिछले 10 सालों से हरियाणवी इंडस्ट्री पर राज कर रही हैं। कभी मजबूरी में स्टेज परफॉर्मेस करने वालीं सपना एक जानी मानी डांसर बन गई हैं। इसी हफ्ते सपना का गाना 'बलम' रिलीज हुआ है जिसे दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। लोगों को सपना का नया अंदाज खूब भा रहा है। इस गाने में वे माही गौर के साथ जुगलबंदी करती दिख रही हैं।