Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sun, 29 Jan 2023 7:00 am IST

अंतरराष्ट्रीय

आखिर रूसी हथियारों के विकल्प खोजने में भारत की मदद क्यों चाहता है अमेरिका, दिया ये बयान...


अमेरिका कई मामलों में अब भारत का हस्तक्षेप चाहता है। दरअसल, यूक्रेन के ऊपर लगातार रूसी हमले से परेशान अमेरिका ने अब भारत की तरफ उम्मीद से देख रहा है।

दरअसल, अपनी भारत यात्रा से पहले अमेरिकी राजनीतिक मामलों के अपर सचिव, विक्टोरिया नूलैंड ने सभी सांसदों से कहा है कि, रूसी सैन्य उपकरणों के विकल्प खोजने में हमें भारत की मदद की आवश्यकता होगी। भारत ऐसा देश है जो इस ऑपरेशन में मदद कर सकता है। 

हालांकि, अमेरिका के इस बयान पर भारत की क्या प्रतिक्रिया रहती है ये तो वक्त ही बताएगा। क्योंकि पूरी दुनिया को भारत और रूस की नजदीकी का पता है। ऐसे में भारत अमेरिका की मदद करे यह संभव लग नहीं रहा है।