Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 8 Nov 2022 5:37 pm IST


रांसी मैदान में चल रहे निर्माण कार्य जल्द हो पूरे: डीएम


पौड़ी : शहर के रांसी मैदान में चल रहे निर्माणाधीन कार्य की समीक्षा बैठक में डीएम डा. आशीष चौहान ने निर्माणदायी संस्था उत्तराखंड पेयजल निगम और खेल विभाग के अधिकारियों की बैठक ली।इस दौरान डीएम ने निर्माणदायी संस्था के अधिकारी को फंड की मांग हेतु धरातलीय वस्तुस्थिति को दर्शाते करते हुए शासन के लिए पत्र तैयार करने के निर्देश दिए। कहा कि निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ तेजी से किया जाए। निर्माणदायी संस्था के प्रोजेक्ट मैनेजर सीपीएस रावत ने बताया कि 10 करोड़ की धनराशि की आवश्यकता है। बैठक में प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी गिरीश कुमार, जूनियर इंजीनियर पेयजल निगम पौड़ी राहुल मालवा आदि शामिल थे।