Read in App


• Sat, 20 Feb 2021 9:45 am IST


"Happy birthday Jia Khan"



जिया खान जिसका असली नाम नफीसा खान था एक बॉलीवुड अभिनेत्री थी. उन्हें मुख्यतः २००८ की फिल्म गजनी में अभिनय के लिए जाना जाता है। उनकी तृतीय और अन्तिम फिल्म २०१० में प्रदर्शित फिल्म हाउसफुल थी। 2012 में उन्होंने अपना नाम वापस बदलकर नफीसा रख लिया। आज उनके जन्मदिन पर आइये जाने कुछ रोचक तथ्य

- जिया की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक उन्होंने लंदन में अंग्रेज़ी साहित्य की पढ़ाई की जिसके बाद उन्होंने शेक्सपियर और अभिनय के बारे में पढ़ाई की। उनकी ज़िंदगी में सबसे बड़ा मोड़ तब आया जब बॉलीवुड निर्देशक राम गोपाल वर्मा ने उन्हें अपनी फिल्म ‘निशब्द’ में क्लिक करें अमिताभ बच्चन के साथ लीड रोल दिया।

- उनके विवाहित होने के बारे में पूर्ण जानकारी उपलब्द्ध नहीं है लेकिन माना जाता है कि उन्होंने किसी विदेशी से शादी भी की थी। कुछ अन्य समाचारों के अनुसार अभिनेता आदित्य पंचोली के पुत्र सूरज पंचोली के साथ उसका सम्बन्ध था।

- उन्होंने आमिर खान के साथ ए. आर. मुरुगादोस की फ़िल्म गजीनी, जों इसी नाम की तमिल फ़िल्म का रीमेक थी, में भूमिका अदा की। उन्हें केन घोष की फ़िल्म चांस पे डांस में एक बड़ा किरदार शाहिद कपूर के साथ दिया गया परन्तु उनकी जगह जेनेलिया डिसूज़ा ने ले ली। खान ने बाद में साजिद खान की फ़िल्म हाउसफुल में देविका का किरदार अदा किया।

- अभिनेत्री जिया ख़ान 3 जून 2013 को (भारतीय समयानुसार रात 10:45 बजे अज्ञात कारणों से जुहू स्थित सागर तंरग अपार्टमेंट में अपने निवास पर फांसी के फंदे पर झूलती हुई पाई गईं। उन्हें तत्काल ही एक निजी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कुछ सूत्रों के अनुसार वह डिप्रेशन से ग्रस्त थीं। एकाकीपन उन्हें सालता था। वह पिछले कुछ महीनों से डिप्रेशन में थीं।

- 24 मई 2013 को उन्होंने अपना अन्तिम ट्विट लिखा था जिसमें उन्होंने अलविदा कह दिया था। जिया ने ट्विटर अकाउंट असली नाम नफीसा खान के नाम से ही बनाया था। उन्होंने 24 मई को आखिरी ट्वीट किया, 'सॉरी मैं ट्विटर से जा रही हूं। थोड़ा ब्रेक ले रही हूं... कभी-कभी आपको अपनी यादें ताजा करने के लिए आराम की जरूरत पड़ती है। 3 जून 2013 को देर रात उनका फांसी लगा हुआ शव उनके जुहू स्थित घर से बरामद हुआ है। 

- ख़ान के साथ कथित तौर पर रिश्ते में और आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में सूरज पंचोली को 10 जून 2013 को हिरासत में ले लिया गया ।