Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Wed, 22 Dec 2021 1:31 pm IST

राजनीति

ऐसा ही रहा तो भारत में हिंदू पीएम और राष्ट्रपति नहीं बन पाएगा - प्रवीण तोगड़िया


देहरादून। अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद के अध्यक्ष डाक्टर प्रवीण भाई तोगड़िया देहरादून के दौरे पर हैं। उनका यशोदा हास्पिटल (धर्मपुर) में उनका भव्य स्वागत किया गया। उन्होंने कहा कि राम मंदिर तो बन गया है, लेकिन देश में राम राज्य लाने की कोशिश नहीं हो रही। देश में तेजी से हिंदूओं की आबादी कम हो रही है और मुसलमानों और क्रिश्चन कीआबादी बढ़ रही है। केंद्र सरकार को दो बच्चे का कानून सभी पर लागू करना होगा। दुनियाभर में हिंदू समाप्त होने लगा। तोगड़िया ने कहा, आज 44 मुस्लिम देश है, जहां लोकतंत्र नहीं है। 50 साल बाद देश में हिंदू 50 करोड़, मुस्लिम समुदाय 60 करोड़ और क्रिश्चन 20 करोड़ हो जाएंगे। इससे देश में हिंदू प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति नहीं बन पाएंगे। यह देश फिर से गुलामी की ओर बढ़ता जा रहा है। राम मंदिर आंदोलन मैंने शुरू किया था। आज राम मंदिर भी बन गया। हमें काशी-मथुरा कोरीडोर नहीं काशीविश्वनाथ मंदिर चाहिए।