Read in App


• Fri, 2 Aug 2024 4:19 pm IST


स्कूली छात्रों को गुलदार से सुरक्षा उपायों की जानकारी दी


वन विभाग के तत्वावधान में शुक्रवार को बीआर मॉडर्न स्कूल में लिविंग विद लेपर्ड्स प्रोग्राम के तहत लेपर्ड फ्रेंडली स्कूल अभियान का शुभारंभ किया गया। इस अभियान के तहत पहले चरण में 87 स्कूलों में जाकर छात्र-छात्राओं को गुलदार से सुरक्षा उपायों की जानकारी दी जाएगी।
शुक्रवार को बीआर मॉर्डन स्कूल में आयोजित कार्यक्रम का मुख्य अतिथि विधायक राजकुमार पोरी ने शुभारंभ किया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को गुलदार व मानव वन्य जीवन संघर्ष से बचने के तरीकों की विस्तार से जानकारी दी गई। बताया गया कि सुबह व शाम के समय घर से अकेले बाहर ना निकले। इस दौरान छात्र-छात्राओं को गुलदार-मानव संघर्ष को रोकने के लिए सावधानी उपाय अपनाने की शपथ भी दिलवाई गई। मुख्य अतिथि विधायक राजकुमार पोरी ने कहा कि यह अभियान युवा पीढ़ी के लिए सराहनीय है। इससे युवाओं को गुलदार की गतविधियों के साथ ही विभिन्न जानकारियां मिलेंगी। इस मौके पर डीएफओ गढ़वाल स्वप्निल अनिरुद्ध, एसडीओ लक्की शाह, स्कूल के प्रधानाचार्य दामोदर ममगांई आदि शामिल रहे।