Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 9 Feb 2023 6:00 am IST

राजनीति

राज्यसभा में केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री ने बताया, जम्मू-कश्मीर में मारे गए 187 आतंकी...


केंद्रीय केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने राज्यसभा में जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई के बारे में बताया। 

उन्होंने बताया कि, साल 2022 में जम्मू-कश्मीर में कुल 187 आतंकवादी मारे गए और 111 आतंकवाद विरोधी अभियान चलाए गए। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री ने यह जानकारी भाजपा सांसद सुशील कुमार मोदी के एक लिखित प्रश्न का उत्तर देते हुए दी। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री ने यह भी बताया कि, साल 2022 में 125 आतंकवादी घटनाएं हुईं थीं। साथ ही 2022 में जम्मू-कश्मीर में 117 बार आतंकियों और सेना के बीच मुठभेड़ हुईं। 

भाजपा सांसद सुशील कुमार मोदी के एक लिखित प्रश्न का उत्तर देते हुए कहा कि उन्होंने कहा कि, 2021 में जम्मू-कश्मीर में 180 आतंकवादी मारे गए थे और 95 आतंकवाद विरोधी अभियान चलाए गए थे। इसके साथ ही 2021 में कुल मिलाकर 100 मुठभेड़ और 129 आतंकवादी घटनाओं की सूचना मिली थी।