Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 18 Mar 2023 12:54 pm IST

अंतरराष्ट्रीय

पाकिस्तान में एलसीसीआई को भारतीय उप उच्चायुक्त ने किया संबोधित, कहा- हम नहीं पाक ने बंद किया व्यापार...


पाकिस्तान में भारत के उप उच्चायुक्त सुरेश कुमार ने लाहौर चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कई मुद्दों पर अपनी साफ राय रखी। 

कुमार ने कहा कि, भारत की तरफ से कभी भी पाकिस्तान के साथ व्यापारिक रिश्तों को खत्म नहीं किया गया, और हम आज भी व्यापारिक संबंधों को सामान्य बनाने की दिशा में आगे बढ़ना चाहता है। भारतीय उच्चायुक्त ने कहा कि, 'भारत हमेशा पाकिस्तान के साथ बेहतर संबंध चाहता है, क्योंकि हम अपना भूगोल नहीं बदल सकते।' 

उन्होंने आगे कहा कि, हमने पाकिस्तान के साथ व्यापार भी नहीं रोका। पाकिस्तान ने खुद व्यापारिक रिश्तों को रोका है। हालांकि, कुमार ने ये भी कहा कि, 'यह देखना बेहतर होगा कि, हम अपनी समस्याओं और स्थितियों को कैसे बदल सकते हैं।' 

बता दें कि, 2019 में जम्मू और कश्मीर से अनुच्छेद 370 खत्म करने के बाद पाकिस्तान ने भारत के साथ द्विपक्षीय व्यापार को निलंबित कर दिया था और इस्लामाबाद में अपने उच्चायुक्त को निष्कासित कर दिया।