Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 26 Apr 2022 4:21 pm IST


मिस्टर उत्तरांखड में आदित्य भट्ट रहे पहले स्थान पर


हिमालय बज और उत्तराखंड देवभूमि यूनिवर्सिटी की ओर से आयोजित मिस्टर उत्तराखंड प्रतियोगिता में देवप्रयाग निवासी आदित्य भट्ट ने प्रथम स्थान हासिल किया। तीर्थ पुरोहित समाज ने प्रतियोगिता में आदित्य के पहले स्थान पर आने पर खुशी जताई है।देवप्रयाग नगर के मन्दिर मोहल्ला निवासी तीर्थ पुरोहित ज्वाला प्रसाद भट्ट प्रयागवाल के पुत्र आदित्य भट्ट देवप्रयाग से 12 वीं पढ़ाई करने के बाद देहरादून में आगे की पढ़ाई कर रहे हैं। उन्होंने मिस्टर उत्तराखंड 2022 प्रतियोगिता में भाग लिया गया, जहां सभी प्रतियोगियों को पीछे छोड़ते आदित्य भट्ट इस खिताब को अपने नाम किया। श्री बदरीश युवा पुरोहित संगठन ने तीर्थ पुरोहित समाज से जुड़े युवा के मिस्टर उत्तराखंड चुने जाने को गर्व की बात बताया है।