Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 8 Sep 2023 2:54 pm IST


बागेश्वर विधानसभा उपचुनाव : भाजपा प्रत्याशी पार्वती दास को मिली जीत


बागेश्वर विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी पार्वती दास भारी मतों से विजयी रहीं। बागेश्वर उप चुनाव के लिए बीते पांच सितंबर को मतदान हुआ था। जिसमें 55.44 प्रतिशत मतदान हुआ। आज चुनाव परिणाम जारी हुई।  शुक्रवार को सुबह 8 बजे से 14 राउंड के लिए मतगणना शुरू हुई थी। शुरुआती रुझान में कांग्रेस प्रत्याशी बसंत कुमार आगे चल रहे थे। तब तक भाजपा और कांग्रेस दोनों के बीच कड़ा मुकाबला माना जा रहा था, लेकिन जैसे ही एक-एक कर हर चरण की मतगणना पूरी होती रही है, परिणाम बदलते रहे। दो राउंड की मतगणना के बाद भाजपा प्रत्याशी पार्वती दास आगे निकलने लगी।