Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 14 Oct 2022 4:10 pm IST


वैष्णो देवी मार्ग की तर्ज पर विकसित हो यमुनोत्री पैदल मार्ग : डोभाल


उत्तरकाशी : चार धाम यात्रा का पहला धाम यमुनोत्री धाम के पैदल मार्ग को वैष्णव देवी पैदल मार्ग के तर्ज पर विकसित करने की मांग को लेकर यमुनोत्री विधायक संजय डोभाल ने राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी को पत्र सौंपा।यमुनोत्री विधायक संजय डोभाल ने राज्यसभा सांसद से मिलकर यमुनोत्री धाम के बदहाल पैदल मार्ग की स्थिति से अवगत कराया तथा उन्होंने यमुनोत्री धाम तक 5 किलोमीटर के इस पैदल मार्ग का चौड़ीकरण करने के साथ ही वैष्णव देवी पैदल मार्ग की तर्ज पर विकसित करने की मांग रखी। उन्होंने सांसद को पत्र सौंप कर अवगत कराया है कि उत्तराखण्ड राज्य में हर साल चार धाम यात्रा करने हेतु देश विदेश से लाखों श्रद्धालु आते हैं। चार धामों में से एक यमुनोत्री धाम है, जहां पहुंचने के लिए सड़क मार्ग से लगभग 5 किमी पैदल है। यह पैदल मार्ग काफी संकरा है।