Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 12 Jul 2022 12:00 pm IST

नेशनल

दिल्ली में आज भी होगी बारिश, जानिए अपने शहर के मौसम का हाल


भारत में कई राज्यों में भारी बारिश के चलते बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई है। गुजरात समेत असम में बाढ़ से जनजीवन अस्त-व्यस्त है। तो आइए जानते हैं आज के मौसम का हाल।

मौसम विभाग की माने तो, दिल्ली में आज बारिश होने वाली है। इसी के साथ यहां न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस बना रहेगा। वहीं दूसरी ओर गुजरात में भी आज तेज बारिश होगी। इसके बाद यहां का न्यूनतम तापमान 24 डिग्री और अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस बना रहेगा।

इसके अलावा मध्य प्रदेश में भी आज बारिश होगी। जिसके साथ यहां का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस बना रहेगा।

वहीं यूपी की राजधानी लखनऊ में आज बारिश के आसार नहीं हैं, लेकिन यहां बादल जरूर छाए रहेंगे। इसी के साथ यहां का न्यूनतम तापमान 30 डिग्री और अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस बना रहेगा।

बात करें चंडीगढ़ की तो आज यहां झमाझम बारिश होगी। जिसके साथ ही चंडीगढ़ में आज का न्यूनतम तापमान 27 डिग्री और अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस बना रहेगा।