Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 27 May 2022 3:45 pm IST

ब्रेकिंग

आय से ज्यादा संपत्ति केस में ओम प्रकाश चौटाला को 4 साल की सजा, लगा 50 लाख जुर्माना


एक बार फिर हरियाणा के पूर्व सीएम ओम प्रकाश चौटाला को आय से अधिक मामले में चार साल कैद की सजा मिली है। दरअसल, आज ओम प्रकाश चौटाला को आय से अधिक संपत्ति के मामले में  दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई हुई।

इस दौरान कोर्ट ने उन्हें चार साल कैद की सजा सुनाई है और साथ ही 50 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है। कोर्ट द्वारा लिए गए इस फैसले के बाद ओम प्रकाश चौटाला के बेटे अभय चौटाला ने कहा है कि वो कोर्ट के फैसले से संतुष्ट नहीं है। और इसके लिए हाईकोर्ट जाएंगे।