Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 14 Jun 2022 7:00 pm IST

अंतरराष्ट्रीय

रूस-यूक्रेन जंग जारीः यूक्रेन के जंगल से मिल रहे लाशों के ढेर, जांच शुरू


रूस और यूक्रेन के बीच अभी भी जंग जारी है। रूस लगातार यूक्रेन पर हमला कर रहा है। ऐसे में रूसी सैनिकों द्वारा अब तक यूक्रेन के कई शहरों को बर्बाद कर दिया  है। वहीं इन दिनों यूक्रेन के जंगल में लाशों का ढेर मिल रहे हैं। जिससे अनुमान लगाया जा सकता है कि, यूक्रेन किस तरह से बर्बाद हो गया है।

दरअसल, यूक्रेन की राजधानी कीव के बाहरी इलाके में बुका शहर के समीप जंगल से एक और सामूहिक कब्र पाया गया है। इस कब्र में कई लाशे मिली हैं जिसमें मृतकों के हाथ उनकी कमर के पीछे बंधे हुए हैं।

फिलहाल आपको बता दें कि रूस ने सबसे पहले यूक्रेन पर 24 फरवरी आक्रमण किया। तब से लेकर अब तक 12,000 से अधिक लोगों की हत्या हो गई है। जिसकी आपराधिक जांच शुरू कर दी गई है।