Read in App


• Sat, 1 May 2021 3:34 pm IST


बत्रा अस्पताल में फिर ऑक्सीजन का संकट, 2 घंटे के दौरान 8 मरीजों की मौत


सरकार और प्रशासन के दावों के उलट देश की राजधानी दिल्ली के विभिन्न अस्पतालों में ऑक्सीजन का संकट बरकरार है। इस बीच दिल्ली के बत्रा अस्पताल में बुरी खबर आ रही है। बत्रा अस्पताल के डायरेक्टर का कहना है कि यहां पर भर्ती 8 मरीजों की मौत ऑक्सीजन की कमी के चलते हो गई है। इनमें 6 आइसीयू में भर्ती थे, जबकि 2 वार्ड में स्वास्थ्य लाभ ले रहे थे।


ऑक्सीजन नहीं मिलने के कारण सभी 8 मरीजों की जान गई है। अस्पताल में भर्ती तकरीबन 300 मरीजों की जान भी संकट में है। यहां पर बता दें कि कोरोना संक्रमित मरीजों का इलाज कर रहे दिल्ली के बत्रा अस्पताल में शनिवार को एक बार फिर ऑक्सीजन की किल्लत हो गई अस्पताल प्रबंधन के मुताबिक, यहां पर कुल 307 मरीज भर्ती थे इस दौरान ऑक्सीजन नहीं मिलने से 8 मरीजों की मौत हो गई।