नगर के कहलक्वीरा वार्ड के 30 परिवार पिछले 12 दिनों से पेयजल संकट झेल रहे हैं। इससे लोगों में आक्रोश है। सामाजिक कार्यकर्ता नवीन क्वीरा ने महिलाएं दो किलोमीटर दूर से पानी ढो रही हैं। जल संस्थान अधिकारियों से शिकायत के बाद भी विभाग सुध नहीं ले रहा है। जल्द सप्लाई बहाल नहीं हुई तो ग्रामीण धरना-प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होंगे। प्रभारी सहायक अभियंता हरीश द्विवेदी ने बताया कि जल्द पेयजल समस्या का निस्तारण किया जाएगा।