Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sun, 7 May 2023 11:00 am IST

नेशनल

दिल्ली : उपराज्यपाल ने उठाया यमुना को स्वच्छ करने का बीड़ा, धर्म गुरुओं से की ये अपील...


दिल्ली की यमुना नदी का हाल किसी से छुपा नहीं है। लेकिन अब इसको साफ करने की कवायद शुरु हो गयी है। और यहां धार्मिक कचरा फेंकने से रोकने की कोशिश भी शुरू हो गयी है। 

दरअसल, दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना खुद इस अभियान में जुटे हैं। मंदिर, मस्जिद, चर्च और गुरुद्वारे के धर्मगुरुओं से भी इसमें भागीदारी निभाने की अपील की जा रही है। उपराज्यपाल के इस अभियान को आगे बढ़ाने के लिए जुमे की नमाज के बाद मुस्लिम धर्म गुरुओं ने संदेश जारी कर लोगों को कचरा यमुना में नहीं फेंकने की नसीहत दी,  और शनिवार को चर्च के पादरियों ने भी इस मुहिम को आगे बढ़ाया।

जिसके बाद चर्च के पादरी ने एक परिपत्र जारी कर सभी से कहा कि, पूरी दिल्ली के चर्च उपराज्यपाल के प्रयासों का समर्थन करें। यमुना को फिर से जीवंत करने और कचरे के पहाड़ों को समतल करने में सहयोग करें।