विश्व के सबसे अमीर इंसान एलन मस्क ने ट्विटर को खरीदने का मन बना लिया है। पुरानी या मूल कीमत पर ही मस्क ट्वीटर को खरीदेंगे।
ट्विटर ने भी मस्क के ताजा खरीदी प्रस्ताव की पुष्टि की है। गौरतलब है कि, मस्क ने इससे पहले ट्विटर के अधिग्रहण के अपने प्रस्ताव को खारिज कर दिया था। तब इसके खिलाफ ट्विटर ने अमेरिकी कोर्ट की शरण ली थी। कोर्ट में मस्क के खिलाफ सुनवाई आगे बढ़े, इसके पहले ही उन्होंने नए सिरे से खरीदी प्रस्ताव पेश किया है, जिसे ट्विटर ने मान लिया है।
ट्विटर ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि, यह खरीदी 54.20 डॉलर प्रति शेयर के मान से होने वाली है। मस्क के ताजा अधिग्रहण प्रस्ताव का अर्थ है कि, वे अपने पूर्व प्रस्ताव को वापस लेने के खिलाफ ट्विटर की छेड़ी कानूनी लड़ाई खत्म करना चाहते हैं।