राष्ट्रीय स्वमं सेवक संघ द्वारा विश्व परिवार दिवस ''16 मई'' के अवसर पर - अपने घर में सामूहिक पारिवार सहभोज - कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।सयुक्त परिवार सबसे बेहतर परिवार माने जाते हैं। इसी अवधारणा को ध्यान को में रखकर संघ ने यह कार्यक्रम निश्चित किया है।
कार्यक्रम में सर्वप्रथम प्रबुद्ध व्यक्तित्व द्वारा सम्बोधन होगा। उसके बाद देश भक्ति का गीत प्रस्तुत किया जायेगा। फिर भारत माता की आरती होगी। तदोपरांत भोजन मंत्र का उच्चारण एवं तत्पश्चात सामूहिक भोजन ग्रहण किया जायेगा।
संघ के इस विशेष आयोजन में देवभूमि इनसाइडर मीडिया सहभागी की भूमिका निभा रहा है, जिससे अधिक से अधिक देवभूमि वासी इस उत्कृष्ट आयोजन से जुड़ सकेंगे।