Read in App

Rashmi Panwar
• Fri, 11 Dec 2020 1:46 pm IST


होम आइसोलेशन में रहने वालों पर नजर रखेगा आईवीआर सिस्टम


देहरादून। कोविड 19 के चलते होम आइसोलेशन में रह रहे लोगों की मानिटिरंग के लिए अब इंटरएक्टिव वाइस रिस्पॉन्स सिस्टम रहेगा। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शुक्रवार को इस आईवीआरएस के ट्रायल रन का शुभारंभ किया। 

इस आईवीआरएस प्रणाली के पूछे गए सवालों की प्रतिक्रिया के अनुसार  सभी समस्याएं एवं जानकारियां सिस्टम में दर्ज हो जाएंगी। इस प्रणाली के माध्यम से लक्षण, टेस्टिंग से सम्बन्धित प्रश्न पूछे जाते हैं। उनके उत्तरों के अनुसार सभी समस्याओं के निराकरण हेतु सम्बन्धित नोडल अधिकारियों को सूचित कर तत्काल मेडिकल सहायता उपलब्ध करायी जाएगी। ख्यमंत्री ने आईसोलेशन में रह रहे एक व्यक्ति से फोन पर बात कर उनके स्वास्थ्य का हाल जाना और शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

 मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी हरिद्वार से कहा कि हरिद्वार में मंदिरों में प्रयोग होने के बाद फूलों की अत्यधिक बर्बादी होती है। इसके लिए एक सिस्टम विकसित किया जाना चाहिए कि यह फूल उसके बाद भी प्रयोग हो सकें। इनका प्रयोग धूप व अगरबत्ती बनाने में किया जा सकता है। 
इस अवसर पर मुख्यमंत्री के समक्ष चंडीघाट में साउंड एण्ड लाईट शो का भी प्रस्तुतिकरण किया गया।