Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 21 Aug 2021 3:30 pm IST


जानें अनारदाना रायता कैसे बनता है


अनार सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता हैं। आप अनार को कई रेस्पिी बनाकर भी इसका स्वाद ले सकते हैं। आज हम आपके लिए लायें हैं अनारदाना रायता की रेस्पिी जिसे दही और मसालों के साथ बनाया जाता है। आप किसी भी समय इसे बना सकते हैं इसे बनने में ज्यादा टाइम नहीं लगता है। आइये जानते हैं इसे कैसे बनाते हैं- 

सामग्री-
2 कप दही
1 कप अनारदाना
1/4 काली मिर्च पाउडर
2 चुटकी लाल मिर्च पाउडर
1/2 भुना हुआ जीरा पाउडर
1/2 चार्ट मसाला पाउडर
चीनी स्वाद अनुसार
2 चुटकी कला नमक या सफ़ेद नमक
धनिया पत्ता पुदीना पत्ता

सबसे पहले दही को किसी कटोरे में लेकर उसे अच्छी तरह से मिलाये। फिर उसमे चीनी नमक और सारी पाउडरों को डाल दे। अब उसे अच्छी तरह से मिलाये। फिर उसमे अनार के दाने को डालकर मिला दे और अब उसमे धनिया पत्ता और पुदीना के पत्तो को काटकर डाल दे। अब उसे किसी कटोरे में निकालकर परोंसे आप इसे किसी भी सब्जी के साथ खा सकते हैं।