सूरत: सूरत में जी-20 के अंतर्गत रविवार
को 'साड़ी वॉकथॉन' का आयोजन किया
गया। महिला सशक्तिकरण के बारे में जागरूकता बढ़ाने और फिट रहने को लेकर साड़ियों
में 15 हजार से ज्यादा महिलाओं ने 'साड़ी वॉकथॉन' में भाग लिया।
'हेल्थ फॉर ऑल' की थीम के अंतर्गत 'साड़ी वॉकथॉन' का आयोजन सूरत नगर निगम और सूरत स्मार्ट सिटी डेवलपमेंट लिमिटेड द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इसमें देश भर के 15 राज्यों की महिलाएं शामिल हुईं और गुजरात में पढ़ने आई विदेशी लड़कियों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
गुजराती गानों पर डांस और गरबा
इस आयोजन में प्रतिभाग करने वाली महिलाओं ने कार्यक्रम के दौरान गुजराती गानों पर डांस और गरबा किया। इस अवसर पर सूरत नगर आयुक्त शालिनी अग्रवाल ने कहा कि भारत देश के लिए यह गर्व की बात है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत को G-20 की अध्यक्षता मिली। आज यहां साड़ी वॉकथॉन का आयोजन किया गया है। केंद्रीय कपड़ा और रेल राज्य मंत्री दर्शना जरदोश, गुजरात के गृह राज्य हर्ष संघवी, राज्य बीजेपी अध्यक्ष सीआर पाटिल और कई अन्य गणमान्य लोगों ने वॉकथॉन को झंडी दिखाई।
शालिनी अग्रवाल ने बताया कि इस आयोजन के लिए 15 हजार से अधिक
महिलाओं ने पंजीकरण कराया था। कार्यक्रम विजय चौक के कर्तव्य पथ से शुरू होकर
इंडिया गेट से होते हुए निर्माण भवन तक पहुंचा। महिलाओं ने पैदल यात्रा में मधुमेह, उच्च रक्तचाप, मानसिक बीमारी और कैंसर जैसी जीवनशैली से संबंधित
स्वास्थ्य समस्याओं, बीमारियों को
रोकने और नियंत्रित करने के लिए स्वस्थ और व्यवस्थित जीवन अपनाने का संकल्प लिया।