Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 27 May 2022 7:00 pm IST

अंतरराष्ट्रीय

चीन में लॉकडाउन ने तोड़ी कमर, आर्थिक संकट से जूझ रहा है शंघाई


कोरोना की मार झेल रहा चीन को अब आर्थिक संकट से जूझना पड़ रहा है। जी  हां आपने सही सुना। कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए चीन के शंघाई शहर में लॉकडाउन लगा दिया गया था। अब 1 जून से यहां लॉकडाउन हटाया जा रहा है, लेकिन शंघाई शहर की आर्थिक स्थिति बुरी तरह से डगमगा चुकी है।

इस दौरान बीजिंग के एक अधिकारी ने बताया कि,  अप्रैल-जून में सकल घरेलू उत्पाद यानी जीडीपी एक साल पहले की तुलना में पहली तिमाही की 4.8 प्रतिशत वृद्धि से अनुबंधित होगा। और वहीं दूसरी तिमाही में जीडीपी में वृद्धि हासिल करने का हम प्रयास करेंगे। 
सूत्रों से मिली जानकरी के अनुसार 1 जून से शंघाई शहर में लॉकडाउन हट जाएगा। इसके अलावा यहां 6 जून से जूनियर और सीनियर हाईस्कूल के छात्रों की ऑफलाइन कक्षाओं को भी शुरू किया जा रहा है। इसके अलावा यहां, शॉपिंग मॉल और डिपार्टमेंट स्टोर को भी खोल दिया जाएगा।