Read in App


• Sat, 2 Mar 2024 3:00 pm IST


काशीपुर में हुई चाकूबाजी की घटना पर बड़ा अपडेट ! घायल हुए अजय ने भी तोड़ा दम


काशीपुर। आईटीआई थाना क्षेत्र में बीती रात हुई चाकूबाजी की घटना में गंभीर रूप से घायल अजय कश्यप की भी शुक्रवार देर शाम निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। उसके साथी आकाश कश्यप की बृहस्पतिवार को ही मौके पर मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीन नामजद समेत चार के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश के लिए ताबड़तोड़ दबिश दे रही है। उधर पोस्टमार्टम के बाद मृतक आकाश के शव का शुक्रवार को अंतिम संस्कार कर दिया गया है।चैती तिराहे के निकट बृहस्पतिवार को रात लगभग नौ बजे दो गुटों में आपसी विवाद के चलते दो युवकों पर चाकू से हमला कर लहूलुहान कर दिया गया था। जिसमें से एक युवक आकाश सैनी की मौत हो गई थी जबकि गंभीर रूप से घायल उसके साथी अजय कश्यप को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। देर शाम निजी अस्पताल में उपचार के दौरान अजय की भी मौत हो गई। आईटीआई कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सिंह कोश्यारी ने अजय की मौत होने की पुष्टि की है। बताया कि अजय विशालनगर कॉलोनी का रहने वाला था। उन्होंने बताया कि मृतक आकाश के भाई चमन सैनी की तहरीर के आधार पर आरोपी कार्तिक शर्मा, गर्व मेहरा, दीपक उर्फ हुड़्डा व एक अन्य अज्ञात के खिलाफ धारा 323/504/307/302/34 के तहत केस दर्ज किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।