Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Wed, 10 May 2023 1:30 pm IST


बागेश्वर में अर्धकुंभ श्रीराम महायज्ञ जारी, देशभर से पहुंच रहे साधु-संत


बागेश्वर। कपकोट के भद्रतुुंगा में कूर्मांचल लघु अर्धकुंभ श्रीराम महायज्ञ जारी है। सैकड़ों श्रद्धालु रोजाना आयोजन स्थल पर आकर माता सरयू और भगवान श्रीराम की कथा सुन रहे हैं। आयोजन में देश के विभिन्न राज्यों से साधु-संतों के आने का सिलसिला भी जारी है। क्षेत्र के लोग भी उत्साह के साथ पहली बार आयोजित हो रहे अर्धकुंभ के साक्षी बन रहे हैं।अर्धकुंभ के सातवें दिन संतों ने श्रद्धालुओं को सरयू और भगवान श्रीराम के संबंध के बारे में बताते हुए कहा कि मानसरोवर से निकलकर सरयू नदी श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या पहुंचती है। भगवान श्रीराम भगवान शिव को अपना आराध्य मानते हैं जबकि शिव भी भगवान श्रीराम को आराध्य मानकर उनकी पूजा करते हैं। मानसरोवर से निकलकर अयोध्या पहुंचते ही सरयू का भगवान शिव और श्रीराम के साथ दुर्लभ संयोग जुड़ जाता है।