Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 20 Feb 2023 3:30 pm IST

मनोरंजन

स्वरा भास्कर और फहाद को AMU बुलाने पर छिड़ा विवाद, पूर्व छात्र संघ उपाध्यक्ष बोले- 'देश के मुसलमानों को बरगलाने...'


अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने बीती छह फरवरी को समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष फहाद अहमद संग कोर्ट मैरिज कर ली। हालांकि अब उनकी शादी को लेकर विवाद छिड़ गया है। इसके साथ ही स्वरा भास्कर के एएमयू (AMU) में शादी की पार्टी देने के निवेदन पर भी छात्रों के बीच तकरार बढ़ गई है। पूर्व छात्र संघ उपाध्यक्ष का कहना है कि स्वरा भास्कर ने सीएए/एनआरसी को लेकर भारत के मुसलमानों को बरगलाया है,  ये टुकड़े-टुकड़े गैंग के लोग हैं,  इन्हें एएमयू में नहीं आने दिया जायेगा। 
आपको बता दें कि अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष फैज़ुल हसन ने न्यूली मैरिडी कपल को अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में आने का न्योता दिया है लेकिन  कुछ छात्र इस इन्विटेशन का विरोध कर रहे हैं  जिससे उनके बीच तकरार बढ़ गई है। छात्र संघ के पूर्व उपाध्यक्ष नदीम अंसारी ने कहा कि स्वरा भास्कर को वो लोग अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में नहीं आने देंगे। यूनिवर्सिटी के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष ने निजी तौर पर ये बयान दिया है।  उन्होंने कहा, यूनिवर्सिटी प्रशासन स्वरा भास्कर और उनके हसबैंड को आधिकारिक तौर पर यूनिवर्सिटी में नहीं बुलाया रहा है, ये राजनीति करने के लिए बयान दिया गया है। नदीम अंसारी ने कहा कि बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने सीएए/एनआरसी के दौरान देश के मुसलमानों को बरगलाने का काम किया था। यही वजह है कि हम स्वरा भास्कर को एएमयू में नहीं आने देंगे।