Read in App


• Sat, 30 Jan 2021 6:16 pm IST


डीआईजी नीरू गर्ग ने दिए सख्त निर्देश, रैश ड्राइविंग की तो अब खैर नहीं


देहरादून। डीआइजी गढ़वाल नीरू गर्ग ने समस्त पुलिस अधिकारियों को एक माह तक रैश ड्राईविंग समेत ट्रैफिक नियमों का पालन नहीं करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि यह संज्ञान में आया है कि वाहन चालकों द्वारा वाहनों को संचालित करते हुए वाहनों को wrong side से तेज व खतरनाक गति से चलाया जा रहा है।  जिससे गंभीर दुर्घटनाओं की सम्भावना बनी रहती है। साथ ही वाहन चालको द्वारा गलत दिशा से ओवरटेक/खतरनाक तरीके से स्टंट भी किये जाते हैं। जिसके फलस्वरुप एक ओर गंभीर दुर्घटना की आशंका के साथ ही दूसरे वाहन चालको को परेशानी होती है तथा यातायात व्यवस्था भी बाधित होकर जाम की समस्या उत्पन्न होती है। ऐसे में उन्होंने समस्त जनपद प्रभारियों को 01 माह का विशेष अभियान चलाकर ऐसे वाहन चालको के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट में कार्यवाही के साथ ही भादवि(IPC) की सुसंगत धाराओं में भी अभियोग पंजीकृत किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। उक्त अभियान की साप्ताहिक समीक्षा स्वयं डीआईजी के द्वारा की जायेगी।