Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 13 Feb 2023 7:30 am IST

मनोरंजन

फॉर्मूला वन रेस में एक साथ दिखे राम चरण और सचिन तेंदुलकर, एक्टर ने शेयर की तस्वीर


साउथ सिनेमा के दिग्गज अभिनेताओं की चर्चा होती है तो  राम चरण  का नाम जरूर लिया जाता है। इस बीच राम चरण का लेटेस्ट तस्वीरें सोशल मीडिया पर  वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में राम चरण टीम इंडिया के पूर्व  क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के साथ दिखाई दे रहे हैं। बता दें कि हैदराबाद ई प्रिक्स फार्मूला वन रेस के दौरान खेल और सिनेमा जगत के इन दो महारथियों की मुलाकात हुई
दरअसल, शनिवार को हैदराबाद में ई प्रिक्स फॉर्मूला वन रेस आयोजित हुई।
इस दौरान साउथ सुपरस्टार राम चरण और महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर एक साथ बैठे नजर आए।  इस मौके की खास तस्वीरें साऊथ एक्टर ने अपने ट्विटर हैंडल पर साझ की है। राम चरण ने सचिन तेंदुलकर के साथ  की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है कि- 'क्या शानदार रेस है। उन्होंने लिखा- मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के साथ आज फॉर्मूला ई में मंहिद्रा रेसिंग को देखकर काफी रोमांचित फील कर रहा हूं।  हमारे देश और हमारे राज्य और हैदराबाद शहर के लिए गर्व का क्षण।'  इस तरह से राम चरण ने सचिन तेंदुलकर के साथ अपनी इस खास मुलाकात के बारे में बात की है।