Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 20 Feb 2023 9:00 am IST

अंतरराष्ट्रीय

ब्राजील में बाढ़ से बुरा हाल, मृतकों की संख्या 19 पहुंची, कार्निवल उत्सव रद्द...


तुर्किए और सीरिया के बाद अब ब्राजील में कुदरत का कहर देखने को मिल रहा है, इन दोनों देशों में भूकंप तो ब्राजील में बाढ़ ने जन-जीवन खतरे में डाल दिया है। 

बताया जा रहा है कि, ब्राजील के सबसे ज्यादा आबादी वाला राज्य साओ पाउलो बाढ़ और भूस्खलन से बुरी तरह प्रभावित है। अधिकारियों ने बताया कि, उत्तरी साओ पाउलो राज्य के कई शहरों बाढ़ और भूस्खलन के कारण गंभीर स्थिति पैदा हो गई है। बाढ़ और भूस्खलन से अब तक 19 लोगों की मौत हो गई है, अभी ये संख्या और भी बढ़ सकती है। 

कार्निवल उत्सव रद्द...

इधर, बाढ़ की स्थिति को देखते हुए साओ पाउलो के दो शहर साओ सेबस्टियाओ और बर्टिओगा इन दोनों शहरों ने अपने कार्निवल उत्सव को रद्द कर दिया है। ऑगस्टो ने अपने सोशल मीडिया चैनलों पर अपने शहर में व्यापक विनाश के कई वीडियो पोस्ट किए हैं।