Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 27 Jul 2021 8:08 am IST


कर्मचारियों ने कार्यबहिष्कार कर धरना-प्रदर्शन


हरिद्वार। चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी संघ (चिकित्सा स्वास्थ्य सेवाएं) के आह्वान पर कर्मचारियों ने लंबित मांगों के समर्थन में सोमवार से आंदोलन का तीसरा चरण शुरू कर दिया। कर्मचारियों ने चिकित्सालयों एवं कार्यालयों में हाजिरी लगाने के बाद दो घंटे का कार्य बहिष्कार कर धरना प्रदर्शन किया।
कर्मचारियों ने जिला, मेला, महिला, टीबी, चिकित्सालय और सीएमओ कार्यालय में धरना-प्रदर्शन किया। प्रदेश अध्यक्ष दिनेश लखेड़ा ने कहा कि 14 जुलाई से कर्मचारी चरणबद्ध शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे हैं। वे कैबिनेट मंत्री से लेकर विधायकों को ज्ञापन सौंपकर सरकार तक पहुंचा चुके हैं। इसके बाद भी मांगों पर सुनवाई नहीं हो रही है। इससे कर्मचारियों में आक्रोश बढ़ रहा है।