Read in App


• Sat, 27 Feb 2021 4:52 pm IST


रिस्पना पुल में 800 ग्राम गांजा के साथ एक आरोपी हुआ गिरफ्तार


एंटी ड्रग्स टास्क फोर्स ने आठ किलो 800 ग्राम गांजा के साथ एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। टीम को सूचना मिली थी कि रमेश साहनी निवासी परमहंस कॉलोनी चुख्खू वाला गांजा की तस्करी करने जा रहा है। आरोपित को रिस्पना पुल से  गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपित ने बताया कि वह मुनाफे के लिए गांजे का काम करता है। उसने बताया कि वह गांजा गायघाट बिहार से ला रहा था। नशे के बढ़ते प्रचलन को रोकने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत रायवाला पुलिस ने बाइक से स्मैक तस्करी कर रहे एक आरोपित को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके पास से 5.25 ग्राम स्मैक बरामद की। रायवाला के थानाध्यक्ष अमरजीत सिंह रावत ने बताया कि आरोपित पृथ्वी राज सिंह उर्फ राज निवासी गली 10 गुमानीवाला ऋषिकेश को ओवरब्रिज रायवाला के पास से गिरफ्तार किया गया।