Read in App


• Sun, 27 Dec 2020 8:21 pm IST


अपने आप को चाकू से वार करने के बाद पुलिस को दी मर्डर की सूचना


देहरादून। शराब के नशे में धुत एक व्यक्ति ने अपने आप पर चाकुओं से कई वार किया। गले सहित अन्य जगहों से ज्यादा खून बहने के बाद उसने इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम में दे दी। उसने पुलिस को बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने यहां किसी का मर्डर कर दिया है। मौके पर तत्काल पुलिस पहुँच गई। यहां पहुँची पुलिस को झाड़ी के पास एक व्यक्ति लहूलुहान अवस्था में मिला। पुलिस की प्रथम दृष्ट्या जांच में  यह बात सामने आई कि बेहोशी और लहूलुहान के हालात में मिला व्यक्ति ने ही नशे में अपने शरीर पर वार करने के बाद मर्डर की गलत सूचना पुलिस को दे दी। हालांकि अभी घायल व्यक्ति का उपचार चल रहा है। स्वस्थ होने के बाद पुलिस उससे ठीक प्रकार से बातचीत के बाद जांच करेगी। यह घटना ऋषिकेश थाना छेत्र चमुण्डा मंदिर के पास की है। युवक की पहचान  मोनू पुत्र छोटा सिंह निवासी सोमेश्वर नगर मंदिर के पास ऋषिकेश के रूप में हुई है।