Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 30 Dec 2022 9:00 pm IST

नेशनल

गृहमंत्री की केन्द्रशासित प्रदेशों को सलाह, 2047 के लिए तैयार करें विजन


गृह मंत्री ने सभी केन्द्रशासित प्रदेशों से 2047 के लिए विजन तैयार करने का आह्वान किया है। गृहमंत्री ने कहा कि, सभी केंद्रशासित प्रदेशों को राष्ट्रीय उद्देश्यों और देश को आगे ले जाने के लिए एक साथ आकर एक साझा मंच पर तालमेल से काम करना चाहिए।

दरअसल, पीएम मोदी के केंद्रशासित प्रदेशों और देश के अन्य हिस्सों में सुशासन के विजन को स्थापित करने के उद्देश्य के साथ नई दिल्ली में गृहमंत्री की अध्यक्षता में एक सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में शाह ने केंद्र शासित प्रदेशों को 2047 के लिए अपना विजन तैयार करने का निर्देश दिया। साथ ही गृहमंत्री ने केंद्रशासित प्रदेशों में पर्यटन, विकास और कल्याण का केंद्र बनाने की दिशा में प्रयास, प्रधानमंत्री मोदी के वोकल फॉर लोकल और एक भारत श्रेष्ठ भारत के आदर्श वाक्य से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। 

बताते चलें कि, सम्मेलन में गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय, कैबिनेट सचिव, केंद्रीय गृह सचिव, केंद्रशासित प्रदेशों के मुख्य सचिव और प्रशासक के सलाहकार और केंद्रशासित प्रदेशों के अन्य अधिकारी, गृह मंत्रालय और संबंधित केंद्रीय मंत्रालयों के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया।