Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 1 Jan 2022 7:30 am IST


आठ माह बाद संन्यासी के वेश में मिला लापता पति


झबरेड़ा: झबरेड़ा थाना पुलिस उस समय पशोपेश में पड़ गई, जब एक महिला संन्यासी को लेकर थाने में पहुंच गई। महिला ने बताया कि संन्यासी उसका पति है। महिला ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई, लेकिन संन्यासी काउंसलिंग के बावजूद घर जाने को तैयार नहीं हुआ।

शेरपुर गांव निवासी एक युवक का विवाह तीन वर्ष पहले हुआ था। विवाह के बाद उसे एक संतान भी है। आठ माह पहले युवक घर छोड़कर चला गया और नाथ संप्रदाय की दीक्षा ले ली। वहीं स्वजन एवं उसकी पत्नी लगातार उसकी तलाश कर रहे थे। शुक्रवार को संन्यासी बना युवक झबरेड़ा कस्बे में आया हुआ था। इस बात की जानकारी किसी ने युवक के स्वजन को दी। इस पर उसकी पत्नी एवं परिवार के अन्य सदस्य भी वहां पहुंच गए। इसके बाद महिला संन्यासी को लेकर थाने पहुंच गई।