Read in App


• Wed, 27 Nov 2024 5:37 pm IST


महिला हॉकी में एसएसजे ने आगरा विवि को हराया


अल्मोड़ा : नॉर्थ जोन अंतर महाविद्यालयी महिला हॉकी प्रतियोगिता में एसएसजे विवि की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया है। एसएसजे ने आगरा विवि की टीम को हराकर अगले चक्र में प्रवेश कर लिया है। महाराजा भूपेंद्र सिंह पंजाब स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी पटियाला में नॉर्थ जोन अंतर विश्वविद्यालय हॉकी महिला प्रतियोगिता चल रही है। इसमें एसएसजे विवि की टीम भी प्रतिभाग कर रही है। विश्वविद्यालय के क्रीड़ा प्रभारी लियाकत अली खान ने बताया कि विवि की महिला हॉकी टीम ने डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा को 6-0 से पराजित कर लिया है। इसकी के साथ टीम ने अगले चक्र में प्रवेश कर लिया है। टीम के कोच बलवंत सिंह दानू हैं। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर विवि के कुलपति प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट, कुलसचिव डॉ. डीएस बिष्ट, वित्त अधिकारी अमित कुमार त्रिपाठी, जिला हॉकी एसोसिएशन सचिव पंकज टम्टा, दीपक वर्मा, कुंदन कनवाल, दीपक शाही, गणेश शाही, प्रेम सिंह लटवाल, पंकज कुमार आदि ने खुशी जताई है।