Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Wed, 2 Mar 2022 4:53 pm IST

जन-समस्या

डीडीहाट में शांति भंग करने पर पांच गिरफ्तार


पिथौरागढ़। डीडीहाट में शांति भंग करने पर पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बीते रोज शिवरात्रि मेले के दौरान कुछ लोगों के शराब पीकर हुड़दंग करने की पुलिस को जानकारी मिली।

इस पर प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शराब पीकर अराजकता फैलाने पर जौरासी निवासी हरीश सिंह, रोहित सिंह, त्रिलोक सिंह, मनोज सिंह व देवेन्द्र सिंह के तहत भादवि की धारा 151 के तहत कार्रवाई की है। टीम में कांस्टेबल ललित ढैला, चंदन सिंह, होमगार्ड हरी राम शामिल रहे।