Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 31 Mar 2023 6:41 pm IST

खेल

आईपीएल 2023 की ओपनिंग सेरेमनी शुरू, अरिजीत की गायिकी ने बांधा समा


आईपीएल 2023 के उद्घाटन समारोह में सबसे पहले गायक अरिजीत सिंह ने परफॉर्म किया। उन्होंने राजी फिल्म के गाने 'ऐ वतन मेरे वतन' गाने से समा बांध दिया। इसके बाद उन्होंने 1983 फिल्म के गाने 'लहरा दो' और ब्रम्हास्त्र के गाने 'केसरिया तेरा इश्क है पिया' से सभी फैंस का दिल जीत लिया। उन्होंने चन्ना मेरे, कबीरा, अपना बना ले पिया, तुझे कितना चाहने लगे हम, झूमे जो पठान, शिवा, हां मैं गलत, प्यार होता कई बार है, तेरे प्यार में, घुंघरू टूट गए, राबता, इलाही, हवाएं, देवा-देवा, इंडिया जीतेगा गाना भी गाया। इस दौरान हार्दिक पांड्या भी अरिजीत के गाने पर डांस करते दिखे।