Read in App


• Wed, 21 Apr 2021 6:31 pm IST


डीएम ने किया गेहूं की फसल कटाई का निरीक्षण


पौड़ी-जिलाधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने गेहूं की फसल कटाई का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को ग्रामीणों की समस्याएं ग्राम स्तर पर ही निस्तारित करने के निर्देश दिए। मंगलवार को डीएम विजय कुमार जोगदंडे अयाल गांव पहुंचे। जहां उन्होंने ग्रामीण सुनीता देवी के खेत में कटाई को तैयार गेहूं की फसल की नापजोख कर 30 वर्ग मीटर का क्षेत्र चयनित कर फसल कटाई की। उन्होंने गेहूं की बालियां एकत्र कर सुनीता देवी को सुखाने के लिए दी। साथ ही उन्होंने खेत का नक्शा, खसरा, रजिस्टर आदि भू-अभिलेखों की जांच भी की। इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि फसल कटाई प्रयोग के आधार पर ही जिले में फसल की औसत उपज और उत्पादन के आंकड़े तैयार किए जाते हैं। जिससे जिले में हो रहे उत्पादन की सही जानकारी हासिल की जाती है। उन्होंने निरीक्षण कर ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनी। साथ ही अधिकारियों को ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर ग्राम प्रधान रीना देवी, कानूनगो सूरजपाल, राजस्व उप निरीक्षक मेहराज अहमद, साकिर हुसैन, किसान मंजू देवी, कौशल्य देवी, काली रावत आदि मौजूद रहे।