ओडिशा के संबलपुर जिले में जबरदस्त हिंसा भड़क गयी है। बताया गया है कि, यहां हनुमान जयंती की शोभायात्रा के दौरान बाइक रैली पर विवाद हो गया।
हालांकि, स्थिति कंट्रोल करने के लिए प्रशासन ने जिले में धारा 144 लगा दी है, साथ ही 48 घंटे के लिए इंटरनेट बंद कर दिया है। संबलपुर प्रशासन ने टाउन, धनुपली, खेतराजपुर, एनथापली, बरेपली और सदन पुलिस स्टेशन के अंतर्गत आने वाले इलाकों में धारा 144 लगा दी है।
वहीं ओडिशा सरकार ने आज सुबह 10 बजे 48 घंटे के लिए इंटरनेट बंद कर दिया। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि, रैली में भड़की हिंसा में 10 पुलिसकर्मी घायल हो गए। हालांकि, इसमें कितने आम लोग घायल हुए, इसकी जानकारी नहीं दी गई है।